विकासनगर पुलिस ने दो वाहन चोरी की घटनाओं का किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
देहरादून, मार्च 27 -- विकासनगर। कोतवाली विकासनगर पुलिस ने क्षेत्र में हुई दो अलग-अलग वाहन चोरी की घटनाओं का अनावरण करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई दोनों मोटरसाइकिलें भी बरामद कर ली हैं। एसएसआई शिशुपाल राणा ने बताया कि जस्सोवाला निवासी कृष्ण कुमार ने शिकायत दर्ज कराई कि नौ मार्च को उनकी स्प्लेंडर प्लस ब्रह्मदत्त चौक, विकासनगर से चोरी हो गई थी। वहीं 24 मार्च को धीरज कुमार ने भी शिकायत दी कि छह मार्च को उनकी बाइक डोमिनोज कॉम्प्लेक्स पार्किंग से चोरी हो गई। दोनों मामलों में कोतवाली विकासनगर में अज्ञात के खिलाफ अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए गए। जिसके बाद एक टीम का गठन किया गया। गठित टीम ने घटनास्थलों के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और संदिग्धों की पहचान कर मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। लगात...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.