देहरादून, मार्च 21 -- विकासनगर। विकासनगर में पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ अभियान चलाते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से 15 लीटर कच्ची शराब और 58 पाउच देशी शराब बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपियों में मनोज (30), मोंटी (39) और मनीष (25) शामिल हैं। पुलिस ने तीनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। मनोज और मोंटी के खिलाफ पहले से भी कई मामले दर्ज हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...