देहरादून, अप्रैल 27 -- विकासनगर। कोतवाली विकासनगर पुलिस ने अवैध नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दो अलग-अलग कार्रवाई करते हुए एक महिला और एक पुरुष को कुल 16.96 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया जा रहा है। कोतवाल राजीव रौठान ने बताया के रविवार रात को चेकिंग के दौरान आम का बाग, मोर्चरी के पास डॉक्टरगंज क्षेत्र से रीना (28 वर्ष) निवासी डॉक्टरगंज को 10.16 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। वहीं, उसी रात 10:55 बजे कुंजाग्रांट मार्ग के पास से बिलाल (28 वर्ष) निवासी कुंजाग्रांट को 6.80 ग्राम स्मैक के साथ पकड़ा गया। दोनों के खिलाफ कोतवाली विकासनगर में एनडीपीएस एक्ट के तहत अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए गए हैं। पूछताछ में आरोपी बिलाल ने बताया कि वह नशे का...