देहरादून, मार्च 6 -- विकासनगर। कोतवाली विकासनगर पुलिस ने दो वारंटियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ कोर्ट की ओर से गैरजमानती वारंट जारी किए थे। दोनों को कोर्ट में पेश किया जा रहा है। कोतवाल विनोद गुसांई ने बताया कि वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया गया था। अभियान के तहत शुक्रवार को पुलिस ने दीपक कुमार पुत्र जगत राम धीमान निवासी तिरगढ़ी, गुरुद्वारा के पास भंगानी साहिब, जिला सिरमौर हिमाचल प्रदेश व अनीस पुत्र इरफान निवासी कुरैशी मोहल्ला, जीवनगढ़ विकासनगर को गिरफ्तार किया। इनमें से एक एनडीपीएस का आरोपी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.