नैनीताल, मार्च 14 -- अवैध खनन रोकने गए वन विभाग के एसडीओ राजीव नयन नौटियाल के खिलाफ दर्ज एफआईआर के मामले में उत्तराखंड हाईकोर्ट ने विकासनगर कोतवाली के पूरे स्टाफ के तबादले का आदेश दिया है। साथ ही केस दर्ज करने वाले अधिकारी को सस्पेंड करने के निर्देश भी दिए हैं। जस्टिस राकेश थपलियाल की बेंच ने शुक्रवार को हुई सुनवाई में कोर्ट ने पुलिस महानिदेशक और एसएसपी देहरादून को आदेश का पालन सुनिश्चित करने को कहा। सिंगल जज बेंच ने एसएचओ से भी स्पष्टीकरण मांगा है। हाईकोर्ट ने कहा कि खनन कारोबारी मनीष चौहान की शिकायत के बाद नौटियाल पर रात 12:15 बजे केस दर्ज हुआ। कोर्ट ने पूछा कि यहां वास्तव में क्या हो रहा है? आप अपने ही अधिकारी की सुरक्षा नहीं कर पा रहे हैं। यह भी पढ़ें- चयन प्रक्रिया के बाद आरक्षण का लाभ नहीं लिया जा सकता, HC ने खारिज की याचिका अदालत न...