देहरादून, फरवरी 3 -- देहरादून। मीनस मार्ग पर क्वानु के पास हिमाचल रोडवेज की बस 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में तीन यात्रियों की मौत हो गई जबकि 12 यात्री घायल हुए हैं। एसडीआरएफ ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर घायलों को बाहर निकाला और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। जानकारी के अनुसार मंगलवार को हिमाचल रोडवेज की बस HP66A-2588 नेरवा से पांवटा की ओर जा रही थी। बस में में 35-36 यात्री सवार थे। क्वानु-मीनस मोटर मार्ग पर बस अनियंत्रित हो गई और लगभग 100 मीटर गहरी खाई में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। सूचना प्राप्त होते ही एसडीआरएफ की टीमें पोस्ट चकराता, त्यूणी एवं डाकपत्थर से तत्काल घटनास्थल पर पहुंचीं और रेस्क्यू कार्य प्रारंभ किया गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बस में 35-36 यात्री सवार थे, जिनमें से अब तक 03 व्यक्तियों की मृत्यु की पुष्टि ह...