विकासनगर के कुंजा ग्रांट में छह ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार
देहरादून, सितम्बर 14 -- विकासनगर। कोतवाली विकासनगर पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कुंजा ग्रांट क्षेत्र में एक युवक को छह ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 13 सितंबर को चेकिंग के दौरान हाईवे से कुंजा ग्रांट जाने वाली सड़क पर आम के बगीचे के पास आशिक अली (35) निवासी कुंजा ग्रांट को पकड़ा गया। तलाशी में उसके पास से छह ग्राम स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली में एनडीपीएस अधिनियम की धारा 8/21 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस स्मैक के स्रोत का पता लगाने के लिए जांच कर रही है। गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक सूरज कंडारी, कांस्टेबल मनदीप गिरी और पीआरडी जवान आनंद कुमार शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.