देहरादून, मई 2 -- विकासनगर। डाकपत्थर रोड, नवाबगढ़ रोड की बदहाल स्थिति को लेकर जन संघर्ष मोर्चा और स्थानीय ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिला। मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी के नेतृत्व में टीम ने मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त सड़क का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नेगी ने कहा कि सड़क की हालत बेहद खराब हो चुकी है, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। उन्होंने बताया कि गड्ढों और उखड़ी सड़क के कारण कई लोग चोटिल हो चुके हैं और कई छोटे वाहन पलटने की घटनाएं भी सामने आ चुकी हैं। इसके बावजूद संबंधित विभाग की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है।

मौके पर निरीक्षण नेगी ने विभागीय अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि ऐसा प्रतीत होता है जैसे विभाग किसी बड़ी अनहोनी का इंतजार कर रहा हो। उन्होंने चेताव...