विकासनगर, अगस्त 13 -- विकासनगर किड-जी स्कूल में हरियाली तीज उत्सव हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के किडजियंस की माताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और विभिन्न मनोरंजक खेलों, संगीत एवं नृत्य का आनंद लिया। कार्यक्रम में महिलाओं के लिए तंबोला, सोलह श्रृंगार सहित विभिन्न तीज आधारित खेलों का आयोजन किया गया। पारंपरिक परिधानों और तीज के रंग में सजी माताओं ने संगीत व नृत्य की प्रस्तुतियों से समारोह में उत्साह भर दिया। विद्यालय की ओर से हरियाली तीज के अवसर पर सभी माताओं को सुहाग पोटली के रूप में विशेष रिटर्न गिफ्ट भेंट किए गए। कार्यक्रम के समापन पर सभी ने सामूहिक रात्रिभोज का आनंद लिया। यह भी पढ़ें- Agra News: मेहंदी और झूलों के साथ महिलाओं ने मनाया उल्लास मौके पर विद्यालय की प्रधानाचार्या सपना सिंघल के साथ प्रवाली गुप्त...