देहरादून, जून 20 -- हरीश कंडारी विकासनगर। जन संघर्ष मोर्चा कार्यकर्ताओं ने मोर्चा अध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी के नेतृत्व में तहसील परिसर में प्रदर्शन कर उप जिला चिकित्सालय विकासनगर में कार्डियोलॉजिस्ट और न्यूरोलॉजिस्ट की तैनाती की मांग उठाई। इस संबंध में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी की अनुपस्थिति में मुख्य प्रशासनिक अधिकारी श्री रयाल को सौंपा गया। यह भी पढ़ें- विकासनगर उप जिला चिकित्सालय में विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती को लेकर जन संघर्ष मोर्चा का तहसील घेरावप्रदर्शन का कारण मोर्चा अध्यक्ष ने कहा कि विकासनगर का उप जिला चिकित्सालय पछवादून, जौनसार-बावर, आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों तथा आंशिक रूप से उत्तरकाशी के मरीजों के लिए प्रमुख स्वास्थ्य केंद्र है। यहां प्रतिदिन 500 से अधिक मरीज ओपीडी में पहुंचते हैं, जबकि 150 से 200 किलोमीटर दू...