विकासनगर अस्पताल में सीटी स्कैन की सुविधा नहीं मिलने से मरीज हो रहे परेशान
विकासनगर, जून 14 -- पछुवादून का सबसे बड़ा सरकारी अस्पताल, उप जिला चिकित्सालय सीटी स्कैन जैसी बुनियादी जांच सुविधा से वंचित है। न्यूरो, हार्ट अटैक, सड़क दुर्घटना और सिर की गंभीर चोट वाले मरीजों को जांच के लिए देहरादून के अस्पतालों को रेफर होना पड़ रहा है। इससे गरीब मरीजों का समय और पैसा दोनों बर्बाद हो रहा है। इमरजेंसी में आए हेड इंज्युरी के मरीज को तुरंत सीटी स्कैन जरूरी होता है। विकासनगर अस्पताल में सुविधा नहीं होने से परिजन डेढ़ घंटे सफर तय कर मरीज को देहरादून के अस्पतालों में ले जाते हैं। प्राइवेट सेंटरों में ब्रेन सीटी के चार हजार से पांच हजार रुपये वसूले जाते हैं, जबकि सरकारी दर 750-1050 रुपये है। दिहाड़ी मजदूर और बीपीएल परिवारों के लिए यह बोझ बन जाता है।
सीटी स्कैन की आवश्यकता उप जिला चिकित्सालय के वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. टीएस डुंगर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.