हल्द्वानी, जुलाई 25 -- हल्द्वानी,वरिष्ठ संवाददाता। मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति योजना एवं मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना के तहत शनिवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम हल्द्वानी में बालिकाओं का दक्षता बैटरी टेस्ट आयोजित किया गया। जिला खेल कार्यालय नैनीताल की ओर से आयोजित ट्रायल में विकासखंड हल्द्वानी की 8 से 14 वर्ष आयु वर्ग की खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। शुभारंभ जिला क्रीड़ा अधिकारी डॉ. निर्मला पंत ने किया। इसमें न्याय पंचायत और नगर पंचायत स्तर से चयनित 72 बालिका खिलाड़ियों की शारीरिक क्षमता और खेल कौशल का बारीकी से आकलन किया गया। खिलाड़ियों के चयन के लिए 600 मीटर दौड़ और 30 मीटर फ्लाइंग रन, ब्रॉड जंप और शटल रन, रीच बेंड, मेडिसिन बॉल थ्रो का आयोजन किया गया। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: उदीयमान खिलाड़ी छात्रवृत्ति योजना के तहत ...