कोडरमा, मार्च 2 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। फागुन की मधुर बयार और होली के उल्लासपूर्ण वातावरण के बीच झुमरी तिलैया में नई उम्मीदों का संचार हुआ, जब नगर परिषद के नव निर्वाचित अध्यक्ष रमेश हर्षधर का विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। जीत की खुशी और रंगोत्सव की शुभकामनाओं ने पूरे माहौल को उत्साह और उमंग से भर दिया। झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ, कोडरमा, कान्यकुब्ज वैश्य हलुवाई समाज, चित्रांश समाज झुमरी तिलैया, यादव समाज गुमो तथा महिला मंडल विद्यापुरी सहित कई संगठनों ने अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित कर श्री हर्षधर को पुष्पमालाएं पहनाकर सम्मानित किया। जगह-जगह उनका अभिनंदन किया गया और उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की गई। इस अवसर पर अध्यक्ष रमेश हर्षधर ने सभी समाजों और नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जीत किसी एक व्यक्ति की न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.