नई दिल्ली, नवम्बर 20 -- पटना, हिन्दुस्तान ब्यूरो। बिहार में विकास की रफ्तार तेज करने और अर्थव्यवस्था को नई दिशा देने के लिए राज्य सरकार ने बीते एक साल में कई महत्वपूर्ण नीतिगत फैसले लिए हैं। बिहार में उद्योग और निवेश को आकर्षित करने, युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने, किसानों की आय में वृद्धि और महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने पर विशेष जोर दिया गया है। 20 नवंबर को 2025 को नीतीश कुमार ने नई सरकार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। सेमीकंडक्टर, एमएसएमई, ग्रीन हाइड्रोजन, एआई, लॉजिस्टिक्स और निर्यात प्रोत्साहन जैसी नई नीतियों के जरिए बिहार को उद्योग एवं तकनीक के नए केंद्र के रूप में विकसित करने की तैयारी है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र के सहयोग और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार का लक्ष्य इन नीतिगत घोषण...