पीलीभीत, फरवरी 10 -- पीलीभीत। अतिक्रमण को चिन्हित करते हुए जिला प्रशासन की टीम ने पीलीभीत से माधोटांडा मार्ग पर पूर्व में दिए गए नोटिस के उपरांत अतिक्रमण पर हथौड़ा चलाया। सिटी मजिस्ट्रेट विजयवर्धन तोमर ने विनियमित क्षेत्र की टीम और पुलिस के साथ पहुंचकर सत्यापन किया।इसके बाद तत्काल मिनी लोडर के साथ अनधिकृत निर्माण को ध्वस्त कराया। पीलीभीत के पहले बाईपास पर निर्माण आदि को लेकर निरीक्षण किया। इस दौरान मिनी लोडर से कटीले तार आदि को भी तहस नहस किया गया। बाईपास पर अनाधिकृत निर्माण कार्यों को देखकर जेई से आगामी दिनों को लेकर रिपोर्ट मांगी गई है। सिटी मजिस्ट्रेट विजयवर्धन तोमर ने बताया कि विनिमय क्षेत्र की टीम को अन्य अनधिकृत कॉलोनी को चिन्हित करने के लिए कहा गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.