सोनभद्र, अगस्त 9 -- शक्तिनगर। हिंदुस्तान संवाद मां ज्वालामुखी मंदिर के भव्य स्वरूप को और विकसित किया जायेगा। हजारों श्रद्धालुओं की आस्था के केन्द्र इस शक्तिपीठ में दर्शनार्थियों के लिए ठहरने से लेकर दर्शन तक के लिए अनेक नयी सुविधाएं विकसित करने पर गंभीर मंथन किया जा रहा है। धार्मिक विकास विभाग उप्र जिसके स्वयं मुख्य मंत्री अध्यक्ष है द्वारा इसे विशेष धार्मिक पर्यटन केन्द्र के रूप में विकसित करने की योजना को शीघ्र अमलीजामा पहनाया जा सकता है। रविवार को जिला पर्यटन अधिकारी राजेश भारती ने मंदिर पहुंच पूजन अर्चन किया और इसे विकसित करने की सम्भावनाएं तलाशी। यह भी पढ़ें- Chapra News: मां अंबिका भवानी मंदिर के विकास को हटाया गया अतिक्रमण पुजारी विवाद में अभिलेख किये तलब उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी-मुख्य विकास अधिकारी सोनभद्र की योजनाअनुसार इसको ...