विकसित राष्ट्र के सूत्रधार हैं शिक्षक : डॉ. धीरज
गया, मई 8 -- गया कॉलेज के शिक्षाशास्त्र विभाग में संचालित बीएड इंटर्नशिप कार्यक्रम के तहत जीएसएम प्लस टू कन्या विद्यालय में शुक्रवार को पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिक्षाशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. धनंजय धीरज शामिल हुए। उन्होंने कहा कि विकसित राष्ट्र का मार्ग भारतीय कक्षाओं से होकर गुजरता है और उसके निर्माण के वास्तविक सूत्रधार शिक्षक होते हैं। उन्होंने भावी शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षक समाज के कंधों पर राष्ट्र निर्माण की बड़ी जिम्मेदारी है। प्रत्येक विद्यार्थी अपने आप में विशिष्ट होता है और उसमें अलग प्रतिभा छिपी रहती है। शिक्षक का दायित्व है कि वह विद्यार्थियों की प्रतिभा को पहचानकर उनका मार्गदर्शन करे और उन्हें उनके सपनों तक पहुंचाने में सहयोग दे।
शिक्षण कौशल का महत्व डॉ. धी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.