विकसित राष्ट्र के लिए स्कूल स्तर से शुरू करें 'फाइव एस'
वाराणसी, जून 12 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। बीएचयू के कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी ने कहा कि विकसित राष्ट्र के सपने को पूरा करने के लिए कार्यक्षेत्र प्रबंधन की 'फाइव एस' तकनीक को स्कूल स्तर से ही प्रारंभ करें।
क्वालिटी सर्किल फोरम के अधिवेशन में स्कूल ऑफ मैनेजमेंट साइंसेज के प्रांगण में शुक्रवार को क्वालिटी सर्किल फोरम ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अधिवेशन को वह बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। कुलपति ने कहा कि वर्तमान में देश को आने वाली वैश्विक चुनौतियों से निपटने के लिए उत्पादन, सेवा, कार्यस्थल प्रबंधन के उच्च गुणवत्ता के मानकों को अपनाना ही होगा। तकनीकी, प्रबंधन या अन्य क्षेत्रों में कार्यरत देश के युवाओं को हमें 'फाइव एस' (सॉर्ट, सेट, शाइन, स्टैंडराइज और सस्टेन) तकनीक से पूरी तरह दक्ष करना होगा। यह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गुणवत्ता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.