बदायूं, फरवरी 24 -- राजकीय महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना की तीनों इकाइयों का द्वितीय एक दिवसीय शिविर सोमवार को संपन्न हो गया। शिविर में स्वयंसेवियों ने स्वच्छता अभियान चलाकर महिला प्रसाधन परिसर की झाड़ियां साफ की। इसके बाद जनजागरुकता रैली निकालकर स्वास्थ्य, स्वच्छता, सड़क सुरक्षा, नशामुक्ति, मतदाता जागरूकता आदि का संदेश दिया। बौद्धिक सत्र में मतदाता जागरूकता एवं विकसित भारत के लिए युवाओं का कौशल विकास विषय पर गोष्ठी हुई। मुख्य वक्ता डॉ. राकेश कुमार जायसवाल ने कहा कि इतिहास साक्षी है कि किसी भी विकसित राष्ट्र का निर्माण कौशल विकास में दक्ष युवाओं के बल पर ही हुआ है। डॉ. प्रेमचंद चौधरी, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. ज्योति विश्नोई, प्राचार्य अनिल कुमार, डॉ. संजय कुमार, डॉ.अनिल कुमार, डॉ. बबिता यादव, डॉ. सारिका शर्मा, डॉ. जुनैद आलम, डॉ. पीके ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.