बिजनौर, मार्च 31 -- बिजनौर। सोमवार को विकसित भारत 2047 आयाम, अवसर, चुनौतियां, भावी नीति-निर्णय विषय पर कृष्णा कॉलेज ऑफ साइंस एंड इर्न्फोमेशन टैक्नोलॉजी के वाणिज्य विभाग द्वारा दो दिवसीय सेमिनार का समापन दूसरे दिन टैक्नीकल सैशन द्वारा किया गया। इसमें विभिन्न प्राध्यापकों, शोधकर्ताओं द्वारा अपने विचार व्यक्त किये गये, जिसमें वर्धमान कॉलेज के वाणिज्य विभाग के डा. राजीव अग्रवाल व हिन्दी विभाग की डॉ. अंजु बसल मुख्य वक्ता रहे। डॉ. राजीव अग्रवाल ने विकसित भारत का निर्माण करने के लिये पांच मुख्य विचारों स्वास्थय, कृषि, विज्ञान प्रशासन एवं वैश्विक प्रतिस्पर्धा की आवश्यकता पर बल दिया। डॉ. अजु बंसल ने विकसित भारत के स्वप्न को साकार करने के लिए युवा छात्रशक्ति का आह्वान किया। उन्होंने सेमिनार में मौजूद छात्रो को विकसित भारत बनाने का उत्तरदायित्व सौंप...