नई दिल्ली, जून 30 -- नई दिल्ली, प्रसं: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में दिल्ली भाजपा ने मॉडल टाउन में विकसित भारत सम्मेलन का आयोजन किया। इसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जुटे। भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि वर्ष 2014 से पहले और बाद के भारत में स्पष्ट अंतर दिखाई देता है। कांग्रेस के शासनकाल में जनता तक योजनाओं का पूरा लाभ नहीं पहुंचता था। जबकि, मोदी सरकार में आधार को बैंक खातों से जोड़ कर योजनाओं का पूरा लाभ लाभार्थी तक पहुंचाया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व में दिल्ली सरकार केंद्र की योजनाओं को समर्थन नहीं देती थी। वहीं दिल्ली में भाजपा सरकार आने पर आयुष्मान योजना लागू कर कुल 10 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य कवर सुनिश्चित किया गया। रेखा सरकार ने क्षेत्र विकास के लिए 100 करोड़ रुपये की घोषणा की।...