विकसित भारत-समृद्ध बिहार अभियान के तहत चार पंचायतों में सहयोग शिविर
औरंगाबाद, जून 2 -- विकसित भारत-समृद्ध बिहार अभियान के तहत रफीगंज प्रखंड की पौथू, कजपा, लट्टा एवं ईटार पंचायतों में मंगलवार को सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों के 22 काउंटर लगाए गए, जहां ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं तथा सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। पौथू एवं कजपा पंचायत में एडीएम विशेष कार्यक्रम विभाग डीएमडब्ल्यू अंकित कुमार और बीडीओ कुमार अश्विनी ने, जबकि ईटार एवं लट्टा पंचायत में वरीय उप समाहर्ता रितेश कुमार, सीओ भारतेंदु सिंह तथा बीपीआरओ सह बीईओ अमर कुमार ने शिविर का पर्यवेक्षण किया। बीपीआरओ ने बताया कि पूर्व से प्राप्त सभी आवेदनों का निष्पादन कर दिया गया है तथा वर्तमान शिविर में प्राप्त आवेदनों का निपटारा एक सप्ताह के भीतर किया जाएगा। यह भी पढ़ें- सहयोग शिविर में समस्याओं का त्वरित समाधान, योजनाओं की दी गई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.