गुड़गांव, जून 15 -- गुरुग्राम, अमर मौर्य। स्वतंत्रता सेनानी जिला परिषद सभागार में 18 जून को आयोजित होने वाले विकसित भारत संकल्प सम्मेलन की तैयारियां तेज हो गई। इसको लेकर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) सुमित कुमार ने सोमवार को अपने कार्यालय में अधिकारियों की बैठक ली। इसमें सम्मेलन के सफल आयोजन के लिए विभिन्न व्यवस्थाओं और जिम्मेदारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। सीईओ सुमित कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सम्मेलन में अधिक से अधिक जनप्रतिनिधियों और ग्रामीण विकास से जुड़े हितधारकों की सहभागिता सुनिश्चित की जाए। कार्यक्रम में जिले की ग्राम पंचायतों के प्रतिनिधियों, ग्राम सचिवों, जिला परिषद सदस्यों तथा ब्लॉक समिति सदस्यों को आमंत्रित किया जाए। यह भी पढ़ें- केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री डॉ. राजभूषण निषाद आज आएंगे खगड़िया ता...