विकसित भारत संकल्प सम्मेलन की तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा
मुंगेर, जून 17 -- मुंगेर, एक संवाददाता। मुंगेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद एवं केंद्रीय पंचायती राज, मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्री राजीव रंजन सिंह के गुरुवार को स्थानीय पोलो मैदान में आयोजित होने वाले विकसित भारत संकल्प सम्मेलन की तैयारियों का बुधवार को डीएम निखिल धनराज ने स्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने मंच निर्माण, बैठक व्यवस्था, पेयजल, शौचालय, विद्युत आपूर्ति, साफ-सफाई, पार्किंग, यातायात प्रबंधन तथा सुरक्षा व्यवस्था समेत सभी तैयारियों का गहन जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि, संभावित बड़ी भीड़ को ध्यान में रखते हुए सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी कर ली जाएं, ताकि आम लोगों और कार्यकर्ताओं को किसी तरह की परेशानी न हो。
प्रशासनिक समन्वय पर जोर: डीएम ने कहा कि, सम्मेलन के सफल एवं सुव्यवस्थित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.