हाजीपुर, जून 20 -- वैशाली। संवाद सूत्र विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत शुक्रवार को वैशाली स्थित थाई मंदिर परिसर में प्रबुद्धजनों की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में विकसित भारत के प्रदेश संयोजक हरिभूषण ठाकुर बचौल तथा सहसंयोजन पवन जायसवाल उपस्थित रहे। बैठक में वक्ताओं ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों के दौरान किए गए विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से चर्चा की। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ललिता देवी कुशवाहा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं के सशक्तिकरण और विकास के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं संचालित की गई हैं। यह भी पढ़ें- विकसित भारत संकल्प यात्रा को लेकर प्रबुद्धजनों की थाई मंदिर में बैठक अखिलेश कुमार कन्हैया, रत्नेश कुमार टिंकु, ...