नई दिल्ली, जुलाई 2 -- विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक पर मानसून सत्र में जेपीसी रिपोर्ट पेश होने की संभावना - अंतिम दौर की चर्चाओं में जुटी समिति नई दिल्ली। विशेष संवाददाता देश की उच्च शिक्षा व्यवस्था में व्यापक बदलाव का प्रस्ताव रखने वाले 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान (वीबीएसए ) विधेयक' को लेकर गतिविधियां तेज हो गई हैं। इस विधेयक की समीक्षा कर रही संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी ) अंतिम चरण के विचार-विमर्श में जुटी है और संभावना जताई जा रही है कि समिति अपनी रिपोर्ट संसद के आगामी मानसून सत्र में प्रस्तुत कर सकती है।

समिति की समीक्षा प्रक्रिया सूत्रों के अनुसार, समिति ने पिछले कुछ महीनों में केंद्रीय विश्वविद्यालयों, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (आईआईटी ), भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थानों (आईएसईआर ), निजी विश्वविद्यालयों, उद्य...