विकसित भारत विकसित यूपी पर हुआ कार्यक्रम, मेधावी सम्मानित
मैनपुरी, सितम्बर 22 -- डॉ. किरन सौजिया सीनियर सेकेंडरी एजुकेशन एकेडमी में विकसित भारत, विकसित उत्तर प्रदेश एवं सरकार के विशिष्ट कार्य विषय पर जनपद स्तरीय कार्यक्रम आयोजित हुआ। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष शिवदत्त भदौरिया, जिला महामंत्री उदय सिंह चौहान, जिला उपाध्यक्ष अमित गुप्ता ने विद्यार्थियों को अनुशासन, कर्तव्य-निष्ठा और नई तकनीकों के सही उपयोग की सीख दी। मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ हुआ। राष्ट्र निर्माण के प्रति छात्र-छात्राओं में जागरूकता बढ़ाने के लिए भाषण, चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने कानून-व्यवस्था, एक्सप्रेस-वे, डिजिटल क्रांति और 2047 तक भारत को विकसित बनाने में उत्तर प्रदेश की अहम भूमिका पर ओजस्वी विचार रखे। चित्रकला प्रतियोगिता म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.