बेगुसराय, दिसम्बर 27 -- नावकोठी, निज संवाददाता। प्रखंड की सभी नौ पंचायतों में शुक्रवार को विकसित भारत रोजगार आजीविका गारंटी मिशन (ग्रामीण) की नवीनतम जानकारी देने के उद्देश्य से ग्राम सभा का आयोजन किया गया। ग्रामसभा की अध्यक्षता संबंधित पंचायत के मुखिया ने की। इस अवसर पर पंचायत रोजगार सेवक ने बताया कि वर्ष 2047 के राष्ट्रीय विजन के अनुरूप समृद्ध, सुदृढ़ एवं आत्मनिर्भर ग्रामीण भारत के निर्माण के लिए यह अधिनियम एक महत्वपूर्ण पहल है। इसके तहत अकुशल शारीरिक श्रम करने के इच्छुक प्रत्येक ग्रामीण परिवार के व्यस्क सदस्यों को प्रत्येक वित्तीय वर्ष में 125 दिनों का मजदूरी आधारित रोजगार वैधानिक रूप से उपलब्ध कराने की गारंटी दी गई है। यह अधिनियम ग्रामीण विकास की एक ठोस रूपरेखा स्थापित करता है। उन्होंने बताया कि कृषि की व्यस्ततम अवधि-बुआई एवं कटाई के स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.