फरीदाबाद, जनवरी 22 -- नूंह। जिला के औद्योगिक संस्थानों से अतिरिक्त उपायुक्त दलबीर सिंह ने प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया है। केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा स्वीकृत रोजगार आधारित प्रोत्साहन योजना को प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के रूप में लागू किया गया है। विकसित भारत पहल के अनुरूप तैयार की गई यह योजना देशभर में समावेशी एवं स्थायी रोजगार अवसरों के सृजन में सहायक सिद्ध हो रही है। योजना के तहत दो प्रमुख भाग निर्धारित किए गए हैं। पहले भाग में ईपीएफओ में पहली बार पंजीकृत कर्मचारियों को लक्षित किया गया है, जिसके तहत एक माह का पीएफ वेतन अधिकतम 15 हजार रुपये की राशि दो किस्तों में प्रदान की जाएगी। इस योजना के तहत एक लाख रुपये तक के वेतन वाले कर्मचारी पात्र होंगे। पहली किस्त छह माह की निरंतर सेव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.