विकसित भारत युवा संसद में चतरा की राजश्री प्रथम
रांची, मार्च 18 -- रांची, विशेष संवाददाता। माय भारत झारखंड, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार की ओर से रांची विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन के सभागार में आयोजित राज्यस्तरीय दो दिवसीय 'विकसित भारत युवा संसद-2026' कार्यक्रम का समापन बुधवार को हुआ। इसमें राज्य के सभी जिलों के चयनित प्रतिभागियों ने भाग लिया और विषय 'केंद्रीय बजट 2026: विकसित भारत 2047 की ओर भारतीय युवाओं के मार्ग को सुदृढ़ बनाना' पर अपने विचार साझा किए। समापन समारोह में परिणाम घोषित किए गए, इसमें चतरा जिले की राजश्री वीरा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं, द्वितीय स्थान पर रांची की जानया कुमारी और तृतीय स्थान पर रामगढ़ की निधि कुमारी रहीं। निर्णायक मंडल में सनातन ग्रुप ऑफ एजुकेशन के महानिदेशक डॉ विजय सिंह, अनिल कुमार- पूर्व निदेशक खेलकूद एवं युवा कार्य विभा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.