कानपुर, मार्च 17 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता सीएसजेएमयू में जनपद स्तरीय "विकसित भारत युवा संसद 2026" का आयोजन किया गया। आपातकाल के 50 वर्ष भारतीय लोकतंत्र के लिए संदेश विषय पर युवाओं ने अपने विचार रखे।मुख्य अतिथि विधायक नीलिमा कटियार ने आपातकाल के दौरान मां प्रेमलता कटियार के साथ जेल में बिताए अपने अनुभवों को साझा किया। साथ ही, युवाओं को लोकतंत्र के प्रति सजग रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विवि के प्रति कुलपति प्रो. सुधीर कुमार अवस्थी ने छात्र जीवन के अनुभवों के आधार पर लोकतंत्र की शक्ति और आपातकाल से मिली सीख पर जानकारी दी। कार्यक्रम में 113 युवाओं ने प्रतिभागिता के लिए आवेदन किया। प्रतियोगिता में अनुष्का शुक्ला प्रथम, कीर्ति शुक्ला द्वितीय, सुकृति पांडे तृतीय, खिजरा खान चतुर्थ और रश्मि रंजन साहू पांचवें स्थान पर रही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.