मधेपुरा, फरवरी 21 -- मधेपुरा निज संवाददाता । विकसित भारत युवा संसद 2026 के आयोजन को लेकर में शुक्रवार को ऑनलाइन बैठक क्षेत्रीय निदेशक विनय कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गयी। बैठक में बिहार-झारखंड के सभी जिलों में युवा संसद कार्यक्रम आयोजित करने पर विचार-विमर्श किया गया। कार्यक्रम समन्वयक डॉ. सुधांशु शेखर ने बताया कि बीएनएमयू क्षेत्राधीन सहरसा और सुपौल में एनएसएस एवं मधेपुरा में माय युवा भारत के तत्वावधान में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए कॉलेजों का चयन कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि एसएनएसआर केएस कॉलेज सहरसा, एएलवाई कॉलेज सुपौल और टीपी कॉलेज मधेपुरा में आयोजन होना है। सभी विद्यार्थी माय भारत पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.