पाकुड़, मार्च 13 -- केकेएम कॉलेज, पाकुड़ में गुरुवार को भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय तथा राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तत्वावधान में विकसित भारत युवा संसद 2026 के तहत जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बमभोला उपाध्याय ने प्रथम स्थान प्राप्त कर सबको प्रभावित किया, जबकि अन्य प्रतिभागियों ने भी लोकतंत्र से जुड़े विषयों पर प्रभावशाली वक्तव्य प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एनएसएस समन्वयक (एसकेएमयू) डॉ. धनंजय कुमार मिश्रा ने कहा कि युवा संसद जैसे मंच युवाओं में नेतृत्व क्षमता, तार्किक सोच और लोकतांत्रिक मूल्यों की समझ विकसित करने में अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने युवाओं से देश के लोकतांत्रिक ढांचे को समझते हुए राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता केक...