विकसित भारत युवा कनेक्ट-स्पोर्ट्स एडिशन कार्यक्रम 27 अगस्त को
पीलीभीत, अगस्त 25 -- पीलीभीत। राष्ट्रीय खेल दिवस पर माय भारत केंद्र और राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में विकसित भारत युवा कनेक्ट-स्पोर्ट्स एडिशन कार्यक्रम 27 अगस्त को सुबह दस बजे राजकीय डिग्री कॉलेज बीसलपुर में आयोजित किया जाएगा। महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती पर प्रत्येक वर्ष 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष युवाओं की भागीदारी, खेल विकास एवं राष्ट्र निर्माण पर विशेष जोर दिया जा रहा है। जिला युवा अधिकारी शिवम शर्मा ने बैठक लेकर आयोजन की सफलता को लेकर रणनीति बनाई। उन्होंने बताया कि 27 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशभर के लगभग 1,600 स्थानों पर उपस्थित आठ लाख से अधिक युवाओं को वर्चुअल माध्यम से संबोधित करेंगे। यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय खेल दिवस पर पीएम डीवी कॉलेज के छात्रों से करेंगे लाइव संवाद इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.