बेगुसराय, सितम्बर 9 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। भारत सरकार के युवा कार्यक्रम विभाग की ओर से 'विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2027' को लेकर तैयारियां एवं जागरुकता अभियान तेज कर दिया गया है। वर्ष 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने में युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने तथा उनमें नेतृत्व क्षमता विकसित करने के उद्देश्य से इस राष्ट्रीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- हजारीबाग में विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2027 का आगाजउपक्रम की जानकारी 'विकसित भारत क्विज़' के लिए ऑनलाइन पंजीकरण किया जा रहा है। 'विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2027' की बहु-स्तरीय चयन प्रक्रिया के प्रथम चरण के रूप में 'विकसित भारत क्विज़' शुरू हो चुका है। इच्छुक युवा आधिकारिक पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण कर इसमें भाग ले सकते हैं। 17 अगस्त तक 15 से 29 ...