विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग का आयोजन जनवरी में
नैनीताल, सितम्बर 7 -- नैनीताल, संवाददाता। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय ने स्वामी विवेकानंद जयंती (राष्ट्रीय युवा दिवस) के अवसर पर आयोजित होने वाले 'विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2027' की रूपरेखा जारी कर दी है। इसका राष्ट्रीय आयोजन 10 से 12 जनवरी 2027 तक नई दिल्ली में होगा।जिला युवा अधिकारी कमल त्रिपाठी ने बताया कि पहल का उद्देश्य युवाओं को 'विकसित भारत 2047' के विजन से जोड़ना और उनके विचारों को नीति निर्माण में शामिल करना है। 15 से 29 वर्ष के युवा इसमें भाग ले सकेंगे। पंजीकरण, क्विज और निबंध प्रतियोगिताएं माई भारत पोर्टल के माध्यम से होंगी। इस बार कार्यक्रम में छह ट्रैक रखे गए हैं। इनमें विकसित भारत चैलेंज, कल्चरल ट्रैक, डिजाइन फॉर भारत, हैक फॉर सोशल कॉज, यूथ एंटरप्रेन्योर्स चैलेंज और यूथ पार्लियामेंट शामिल हैं। यूथ पार्लियामेंट को इस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.