विकसित भारत में युवाओं की भूमिका पर हुई संभाषण प्रतियोगिता
सुल्तानपुर, सितम्बर 30 -- कादीपुर, संवाददाता। संत तुलसीदास पीजी कॉलेज में सेवा संकल्प अभियान के तहत बुधवार को 'विकसित भारत के संकल्प में युवाओं की भूमिका' विषय पर संभाषण प्रतियोगिता आयोजित हुई। छात्र-छात्राओं ने शिक्षा, नवाचार, कौशल विकास, आत्मनिर्भरता, पर्यावरण संरक्षण और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर विचार रखे। प्रतियोगिता में गरिमा यादव ने प्रथम, कलश उपाध्याय ने द्वितीय तथा अर्पिता मिश्रा और अर्चना यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निर्णायक मंडल में डॉ. संजीव रतन गुप्ता, डॉ. कुमुद राय, डॉ. अर्चना मिश्रा और डॉ. ज़ीनत रफ़ीक शामिल रहीं। प्राचार्य प्रो. राम नयन सिंह ने कहा कि विकसित भारत के लक्ष्य को पूरा करने में युवाओं की रचनात्मकता, नवाचार और सामाजिक जिम्मेदारी महत्वपूर्ण है। यह भी पढ़ें- प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.