गोरखपुर, मार्च 21 -- गोरखपुर। महाराणा प्रताप महिला पीजी कॉलेज, रामदत्तपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की रानी लक्ष्मीबाई इकाई की ओर से आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन शनिवार को हुआ। मुख्य अतिथि डीडीयू प्राणि विज्ञान के प्रो. विनय कुमार सिंह ने विकसित भारत @2047 के लक्ष्य को साझा करते हुए कहा कि इस संकल्प को पूर्ण करने में युवाओं, विशेषकर छात्राओं की निर्णायक भूमिका सबसे अहम है। उन्होंने भारतीय सभ्यता और संस्कृति के गहरे वैज्ञानिक आधारों की चर्चा करते हुए गाय को माता के रूप में संबोधित किया। समारोह में विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों की घोषणा की गई। इसके वाद-विवाद, निबंध, पोस्टर मेकिंग, मेहंदी, भाषण प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित कर हौसला बढ़ाया गया। संचालन डॉ. अर्चना गुप्ता और आभार ज्ञापन डॉ. राजकुमार ने किय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.