विकसित भारत में आधी आबादी की भागीदारी अनिवार्य: पंकज
वाराणसी, अप्रैल 24 -- वाराणसी, विशेष संवाददाता। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने शुक्रवार को सर्किट हाउस में प्रधानमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रमों की तैयारियों के निमित्त जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों, विशेषकर महिला मोर्चा के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि प्रत्येक का दायित्व महत्वपूर्ण है, जिसे जो जिम्मेदारी मिली है उसे पूरी निष्ठा से निभाना है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री बनने के साथ ही विकसित भारत का संकल्प लिया और इस संकल्प को साकार करने के लिए देश की आधी आबादी की भागीदारी अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि जब नारी सशक्त होती है, तो समाज सशक्त होता है और जब समाज सशक्त होता है, तो राष्ट्र मजबूत होता है। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें आगे बढ़ाना सरकार की प्राथमिकता रही है। नारी शक्ति व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.