लखनऊ, मई 16 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता

विजेता स्कूल की घोषणा विकसित भारत बिल्डाथॉन-2025 में यूपी के गौतमबुद्ध नगर के स्टेट बाई स्टेप स्कूल को राष्ट्रीय विजेता घोषित किया गया है। आत्मनिर्भर भारत की थीम में हेल्थ एंड वेलनेस की श्रेणी में इस स्कूल के विद्यार्थियों ने ईको लेंस बनाकर ईनाम जीता है। 25 मई को नई दिल्ली में इस विद्यालय को शिक्षा मंत्रालय 2.50 लाख का पुरस्कार देगी।

राज्य स्तर के अन्य विद्यालय वहीं राज्य की श्रेणी में चार विद्यालय हैं इसमें फिरोजाबाद के श्री एमडी जैन इंटर कॉलेज ने पहला, अंबेडकरनगर के राजकीय विद्युतपार इंटर कॉलेज ने दूसरा, मथुरा के कान्हा माखन पब्लिक स्कूल ने तीसरा और आगरा के सेंट पीटर्स कॉलेज के छात्र ने चौथ पुरस्कार जीता है। प्रथम व द्वितीय स्थान पाने वाले स्कूलों को 25-25 हजार व तृतीय और चतुर्थ पुरस्कार जीतने वाल...