वाराणसी, मई 23 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा है कि विकसित भारत-2047 बनाने में युवा अपनी ऊर्जा लगाएं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार मिशन मोड में रोजगार दे रही है। अब तक आयोजित 18 रोजगार मेलों में अब तक 12 लाख युवाओं को नौकरियां दी जा चुकी हैं। केंद्रीय मंत्री शनिवार को बरेका सिनेमा हाल में आयोजित रोजगार मेला में नवनियुक्त अभार्थियों को नियुक्ति पत्र का वितरण करने के बाद कहीं। उन्होंने कहा कि अपने परिश्रम से जीवन का नया अध्याय प्रारंभ करने जा रहे हैं। आप को ऊंचाई में पहुंचाने में खुद का, परिवार, रिश्तेदार, शुभचिंतकों का योगदान है। यह भी पढ़ें- विकसित भारत बनाने में ऊर्जा लगाएं युवा : अनुप्रिया इससे पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मेले का व...