अलीगढ़, मार्च 11 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त उप्र पश्चिमी व उत्तराखंड, परिक्षेत्र कानपुर अपर्णा करण ने कहा कि विकसित भारत 2047 बनाने की दिशा में ईमानदारी से एडवांस टैक्स अदा करना चाहिए। अलीगढ़ में आर्थिक संभावनाएं अत्यधिक हैं। अलीगढ़ केवल घरेलू ही नहीं बल्कि निर्यातक भी है। ऐसे में सभी सेक्टरों से एडवांस टैक्स अपेक्षाकृत अभी तक कम आया है जो सोचनीय है। सीए व अधिवक्ताओं से अपील करते हुए कहा कि पांच दिन का समय एडवांस टैक्स में शेष है। अधिक से अधिक एडवांस टैक्स जमा कराकर राष्ट्रहित में योगदान दिलवाएं। मंगलवार को एडवांस टैक्स को लेकर मैरिस रोड आयकर भवन में आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य रूप से प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त उप्र पश्चिमी व उत्तराखंड, परिक्षेत्र कानपुर अपर्णा करण शामिल हुईं। उन्होंने सभागार ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.