विकसित भारत प्रश्नोत्तरी में युवाओं से भाग लेने की अपील
बलरामपुर, सितम्बर 12 -- बलरामपुर, संवाददाता। युवाओं को राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया से जोड़ने और विकसित भारत के निर्माण में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए मेरा युवा भारत बलरामपुर की ओर से विकसित भारत प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया जा रहा है। जिला युवा अधिकारी मनीष चंद्र चौधरी ने जिले के 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं से अधिकाधिक संख्या में इसमें प्रतिभाग करने की अपील की है। प्रश्नोत्तरी में प्रतिभाग करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर निर्धारित की गई है। जिला युवा अधिकारी मनीष चंद्र चौधरी ने बताया कि युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार की इस पहल का उद्देश्य युवाओं को राष्ट्र निर्माण से जोड़ना और उन्हें अपने विचार, नवाचार तथा समाधान प्रस्तुत करने का मंच उपलब्ध कराना है। यह भी पढ़ें- विकसित भारत क्विज में युवाओं को मिलेगा राष्ट्रीय मंच ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.