दरभंगा, मार्च 12 -- दरभंगा। हमारी सनातन संस्कृति में महिलाओं को यथोचित शिक्षा के साथ सम्मान एवं महत्त्व दिया जाता था। परिवार को सुदृढ़ बनाने में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है, क्योंकि वे परिवार की आधारशिला मानी जाती हैं। लनामिवि के पीजी गृह विज्ञान विभाग में गुरुवार को जीविका के संयुक्त तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित समारोह की अध्यक्षता करते हुए कुलपति प्रो. संजय कुमार चौधरी ने ये बातें कही। कुलपति ने महिलाओं को बधाई देते हुए कहा कि आज शिक्षा, विज्ञान एवं तकनीकी आदि सभी क्षेत्रों में महिलाएं तेजी से आगे बढ़ रही हैं। यद्यपि मध्य काल में आक्रमणकारियों एवं मुगल आदि शासनकाल में कुछ कारणों से नारियों पर प्रतिबंध लगाए गए। फिर बंगाल से हुए कई सामाजिक सुधार आंदोलनों के फलस्वरूप उनके अधिकार मिलने शुरू हुए। आज वे अपनी शिक्षा,...