विकसित भारत थीम पर रंगोली प्रतियोगिता में नेहा टीम प्रथम रहीं
पीलीभीत, सितम्बर 30 -- पीलीभीत। सेवा संकल्प अभियान के तहत पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय खासपुर में विकसित भारत-2047 थीम पर रंगोली प्रतियोगिता कराई गई, जिसमें बच्चों ने अपनी रचनात्मक एवं कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। रंगोली प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने रंग-बिरंगी रंगोलियों के माध्यम से विकसित भारत की परिकल्पना, स्वच्छता, शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण, आत्मनिर्भरता एवं राष्ट्र निर्माण जैसे विषयों को आकर्षक रूप में प्रस्तुत किया। विद्यार्थियों ने अपनी कलाकृतियों के माध्यम से वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को प्रदर्शित किया। प्रतियोगिता में नेहा टीम ने प्रथम स्थान, अंशिका टीम ने द्वितीय स्थान तथा प्रिया टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रधानाध्यापक श्रीकृष्ण, अनुदेशक विनोद कुमार, रामवीर मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Amroha News...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.