बांका, दिसम्बर 27 -- फुल्लीडुमर (बांका), निज प्रतिनिधि। प्रखंड के कैथा, तेलिया पहाड़, खेसर पंचायत सहित सभी पंचायतों में शुक्रवार को विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। जिसमें मनरेगा नाम की जगह अब विकसित भारत रोजगार और आजीविका मिशन ग्रामीण अधिनियम 2025 यानी विकसित भारत की जी राम जी एक्ट 2025 के प्रमुख प्रावधानों एवं कानूनी अधिकार के विषय में व्यापक जानकारी दी गई। इस अवसर पर कैथा पंचायत सरकार भवन में पंचायत के मुखिया सह प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष चंदन कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में मनरेगा के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी मनोरंजन प्रसाद, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी मो.अनवर कलीम भी शामिल हुए। मौके पर डीपीओ मनोरंजन प्रसाद ने मनरेगा की जगह विकसित भारत जी राम जी 2025 की विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए कहा कि मनरेगा वर्ष 2006 से लागू कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.