हल्द्वानी, जनवरी 9 -- हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता पूर्व केन्द्रीय राज्यमंत्री व सांसद अजय भट्ट ने शुक्रवार को भाजपा कार्यालय में विकसित भारत-जी राम जी योजना को लेकर पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि यह योजना ऐतिहासिक, क्रांतिकारी और लोक कल्याण की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार गरीबों, मजदूरों के लिए समर्पित व प्रतिबद्ध होकर काम कर रही है। सांसद भट्ट ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लाया गया 'विकसित भारत- गारंटी फॉर रोज़गार और आजीविका मिशन (ग्रामीण) अधिनियम, 2025' अब पूर्ववर्ती मनरेगा योजना का स्थान लेगा। प्रधानमंत्री मोदी के 'विकसित भारत 2047' के विजन को साकार करने की दिशा में यह अधिनियम ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई मजबूती प्रदान करेगा। इसका प्राथमिक उद्देश्य गरीब, क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.