विकसित भारत जी-राम जी योजना पर कार्यशाला आयोजित
रांची, अगस्त 11 -- इटकी, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में मंगलवार को केंद्र सरकार की विकसित भारत योजना के तहत जी-राम जी योजना के सफल क्रियान्वयन को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला का उद्घाटन उप प्रमुख परवेज राजा ने दीप प्रज्वलित कर किया। मौके पर प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी संजय कुमार साहू ने योजना की जानकारी देते हुए बताया कि विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन ग्रामीण (वीबी-जी राम जी) योजना के तहत मजदूरों को 125 दिनों के मजदूरी कार्य की गारंटी मिलेगी। प्रत्येक दिन 300 रुपये मजदूरी निर्धारित की गई है। कृषि कार्य की अवधि में मजदूरों के लिए 60 दिनों का अवकाश भी निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि मनरेगा की पुरानी योजनाओं का डिमांड निकालकर जी-राम जी योजना के तहत कार्य संचालित किया जा रहा है।प्रखंड म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.