सीतामढ़ी, जनवरी 29 -- परिहार। विकसित भारत जी राम जी 2025 योजना को लेकर परिहार विधानसभा क्षेत्र के भेड़रहिया, बेला मच्छपकौनी, सिरसिया व बराही पंचायत में विधानसभा सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें विकसित भारत जी राम जी 2025 (वीबी-ग्राम-जी) योजना के सभी पहलुओं को क्षेत्रवासियों के समक्ष विस्तार से प्रस्तुत किया गया। सम्मेलन में विधानसभा में सत्तारूढ़ दल की सचेतक सह क्षेत्रीय विधायक गायत्री देवी एवं पूर्व विधायक रामनरेश प्रसाद यादव उपस्थित हुए। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि इस सम्मेलन का उद्देश्य केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकसित की दिशा और वर्ष 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाना है। सम्मेलन के दौरान वक्ताओं ने विकसित भारत के संकल्प, ग्रामीण विकास, सामाजिक समरसता एवं जनभागीदारी पर जोर दिया। उपस्थित लोगों ने कार्यक्रम क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.