गढ़वा, अगस्त 10 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। जिला परिषद सभागार में सोमवार को विकसित भारत-जी राम जी योजना के प्रभावी और सुचारू क्रियान्वयन को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में जिले के सभी प्रखंडों से प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी, कनीय अभियंता, सहायक अभियंता, कंप्यूटर ऑपरेटर सहित संबंधित पदाधिकारी व कर्मियों ने भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनर परियोजना पदाधिकारी दीपक कुमार पासवान, सहायक परियोजना पदाधिकारी विकाश कुमार वर्मा और कनीय अभियंता फिरोज अंसारी ने विकसित भारत-जी राम जी योजना के विभिन्न प्रावधानों, प्रक्रियाओं और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की विस्तार से जानकारी दी। मास्टर ट्रेनरों ने बताया कि योजना के तहत रोजगार दिवस की सीमा 100 दिनों से बढ़ाकर 125 दिन कर दी गई है। यह भी पढ़ें- Ranchi News: जी-राम योज...